ओवुलेशन के बाद क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 17:06

अंडे और इम्प्लांटेशन की रिहाई की मदद के लिए ओवुलेशन के सप्ताह के दौरान विटामिन बी से भरपूर खाद्य पदार्थ को शामिल करें। विटामिन बी में पत्तेदार साग, साबुत अनाज, अंडे, और स्वच्छ मांस युक्त आहार शामिल होता हैं।

1. विटामिन सी युक्त आहार अगर आप गर्भवती होना चाहती है तो आयरन को अवशोषित करने के लिए मासिक धर्म के दौरान विटामिन सी वाले आहार जैसे संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी व किवी फ्रूट का सेवन बढ़ा देना चाहिए। इनका सेवन करने से महिलाओं को कंसीव करने में मदद मिलती है।

2. फैटी आहार

प्रैग्नेंसी चाहने वाली महिलाओं को बादाम, अखरोट और एप्रीकॉट को सेवन भी बढ़ा देना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड गर्भधारण करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी होता है।

3. पत्तेदार हरी सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखने में मददगार होती है। इसमें मौजूद आयरन, फोलिक एसिड व एंटीऑक्सीडेंट काफी मददगार साबित होते हैं। पालक में पाया जाने वाला फोलिक एसिड गर्भधारण में मदद करता है।

4. डेयरी प्रोडक्‍ट

गर्भधारण की इच्छा रखने वाली महिलाओं को अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए दूध, दही, अंडे और मछलीजैसे फर्टिलिटी खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

5. बीटा केरोटीन युक्त आहार

महिलाओं को अपने खाने में नारंगी व पीले रंग की सब्जियों को शामिल करना चाहिए। यह सब्जियां एंटी ऑक्सीडेंट व बीटा केरोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। बीटा केरोटीन महिलाओं में हार्मोन्स के असंतुलन को कम करता है, जिससे कंसीव करने में मदद मिलती है।

6. अनानास

अगर आप गर्भधारण करना चाहती हैं तो ओवुलेशन के बाद सप्‍ताह के दौरान अनानास खाएं। क्‍योंकि इसमें पाया जाने वाला ब्रोमेलिन अंडे के आरोपण के दौरान गर्भाशय अस्‍तर को गाढ़ा होने में मदद करता है।

7. भरपूर पानी पीएं

स्वस्थ रहने के लिए भरपूर पानी पीना बहुत ही जरूरी है। यह बात तो सब जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा पानी पीने से गर्भधारण में भी मदद मिलती है। ज्यादा पानी पीने से प्रजनन अंग ठीक से कार्य करते हैं और स्पर्म सर्विक्स तक आसानी से पहुंचते हैं।

8. विटामिन बी युक्त आहार

अंडे और इम्प्लांटेशन की रिहाई की मदद के लिए ओवुलेशन के सप्ताह के दौरान विटामिन बी से भरपूर खाद्य पदार्थ को शामिल करें। विटामिन बी में पत्तेदार साग, साबुत अनाज, अंडे, और स्वच्छ मांस युक्त आहार शामिल होता हैं।

9. फोलिक एसिड

फोलिक एसिड से भरपूर आहार भी गर्भधारण में मदद करते हैं क्‍योंकि फोलिक एसिड, प्रजनन प्रणाली में अंडों के प्रोडक्‍शन बढा़ कर जल्‍द गर्भधारण करने में मददगार साबित होता हैं। फोलिक एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों में सोया प्रोडक्‍ट, बींस, आलू, गेहूं, पत्‍ता गोभी, बीट रूट, केला, ब्रोकली, अं‍कुरित दालें और चावल शामिल हैं।

10. फाइबर वाले आहार

फाइबर वाले आहार आसानीसे पच जाते हैं और इनके सेवन से पाचन क्रिया सही रहती है। इससे शरीर में कोई भी विषैला त्तव नहीं रहता। गर्भधारण करने के लिए आहार में साबुत अनाज, ब्राउन राइस, गेहूं की ब्रेड, बींस और अलसी के बीज शामिल करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info